• Thu. Mar 19th, 2026

रंग लाया अदाणी फाउंडेशन का प्रयास, 45 युवाओं को मिली नौकरी

admin's avatar

Byadmin

Mar 19, 2026

 

 

*बड़कागांव*। अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर बड़कागांव में सत्र 2025–26 के सफल प्रशिक्षुओं के लिए ऑफर लेटर वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 45 चयनित युवाओं को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के लिए ऑफर लेटर प्रदान किए गए। यह पहल ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के साथ रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

 

इस सत्र में केंद्र के कुल 210 प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। केंद्र में संचालित डाटा एंट्री ऑपरेटर और असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन कोर्स के विद्यार्थियों का प्रदर्शन उत्साहजनक रहा। असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन ट्रेड से 21 तथा कंप्यूटर कोर्स से 24 प्रशिक्षुओं का चयन विभिन्न संस्थानों में हुआ।

 

चयनित युवाओं को टाटा मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड, सदर अस्पताल, आरोग्यम हॉस्पिटल, कॉजेंट टेक्नोलॉजीज, बजाज कैपिटल, रिशडम इंडिया समेत कई प्रतिष्ठित संस्थानों में अवसर मिला है। समारोह में प्रशिक्षकों, स्टाफ और अभिभावकों की उपस्थिति रही। केंद्र प्रबंधन ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए अन्य प्रशिक्षुओं को भी अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

 

अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर, बड़कागांव द्वारा स्थानीय युवाओं को रोजगारपरक कौशल उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। केंद्र ने भविष्य में और अधिक युवाओं को प्रशिक्षण व रोजगार से जोड़ने की प्रतिबद्धता दोहराई।

 

अदाणी फाउंडेशन की ओर से बड़कागांव प्रखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के क्षेत्र में भी कई पहलें संचालित की जा रही हैं। इनमें टीबी पोषण सहायता कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर, स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का विकास, महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आजीविका संवर्धन और कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल हैं। इन प्रयासों से क्षेत्र में समग्र विकास को बढ़ावा मिल रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *