• Mon. Apr 6th, 2026

युवा कांग्रेस कतरास नगर ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

admin's avatar

Byadmin

Aug 10, 2024
crescent ad

लोयाबाद– युवा कॉंग्रेस की स्थापना दिवस कतरास नगर कॉंग्रेस प्रधान कार्यालय में शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया।मौके पर युवा कॉंग्रेस का झंडोत्तोलन युवा कॉंग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विशाल महतो,नगर अध्यक्ष विकास सिंह,प्रखंड अध्यक्ष शंकर महतो एवं बाघमारा प्रखंड युवा काँग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष अजय महतो ने किया तथा एक-दूसरे को बधाई दिया.

मौके पर युवा कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने त्याग,न्याय,शांति,धर्म,विज्ञान,समृद्धि, और सत्य के रास्ते पर चलने तथा सामाजिक कुरीतियों जैसे दहेज प्रथा,घरेलू हिंसा,कन्या भ्रूण हत्या को जड़-मूल से समाप्त करने की दिशा मे प्रयास करने तथा टीबी एवं एड्स जैसे बीमारियो के विरुद्ध समाज मे जागरुकता फैलाने का संकल्प लिया!

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर युवा कॉंग्रेस ने किया वृक्षारोपण मौके पर युवा कॉंग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विशाल महतो,प्रखंड अध्यक्ष शंकर महतो,रंजीत पांडे,राजद कतरास नगर अध्यक्ष विनय पासवान,युवा नगर अध्यक्ष विकास सिंह,कार्यकारी अध्यक्ष अजय महतो,वरीय कॉंग्रेस नेता भोला राम,महिला नेत्री अनीता देवी,रंजीत सिंह,योगेन्द्र महतो,कमलेश पांडे,रूपेश कुमार,विक्रम महतो आदि लोग उपस्थित थे!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *