• Tue. Feb 17th, 2026

मेहनत की मिसाल: कलाकार और मेकअप आर्टिस्ट राकेश बेदर्दी”

admin's avatar

Byadmin

Nov 23, 2025

 

 

औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के टंडवा पंचायत स्थित टंडवा बाजार में राकेश सैलून मेहनत, संघर्ष और सपनों की जीती-जागती मिसाल बनकर उभर रहा है। आर्थिक तंगी और कठिन परिस्थितियों के बावजूद राकेश बेदर्दी ने कभी हार नहीं मानी। सीमित साधनों के साथ उन्होंने अपने करियर की शुरुआत लघु फिल्मों से की। उनकी पहली मगही फिल्म “बिंदा ठाकुर” देहाती बाबू फिल्म चैनल पर रिलीज हुई और सुपरहिट साबित हुई।

राकेश बेदर्दी एक साधारण और गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन उनकी प्रतिभा असाधारण है। दिनभर वे अपने सुपरस्टार राकेश सैलून में काम करते हैं और इसी से अपने पूरे परिवार का पालन-पोषण करते हैं। वहीं फिल्मों में वे मेकअप आर्टिस्ट के रूप में भी अपनी अहम भूमिका निभाते हैं।
राकेश बताते हैं कि उनका सपना है कि क्षेत्र के लोग उन्हें प्यार और आशीर्वाद देकर आगे बढ़ने में मदद करें, ताकि उनकी कला बड़े मंच तक पहुँच सके।

सैलून का पता:
टंडवा रोड, टंडवा बाजार, नवीनगर
सैलून में उपलब्ध सेवाएँ :
सेविंग, मसाज, फेशियल, ब्लीच, डी-टैन,
थ्रेडिंग, हेयर स्पा, हेयर स्टेट
शादी–विवाह एवं विशेष अवसरों पर प्रोफेशनल मेकअप
राकेश ठाकुर उर्फ राकेश बेदर्दी कहते हैं

“हम अपने सैलून से जितना कमा पाते हैं, उसी से परिवार चलता है। मेहनत जारी है। आप सभी से अनुरोध है कि एक बार मेरे गरीब सैलून में आकर मौका जरूर दें।”

राकेश बेदर्दी न केवल एक उभरते कलाकार हैं, बल्कि एक बेहतरीन मेकअप आर्टिस्ट भी हैं। शॉर्ट फिल्मों में उनका काम यह साबित करता है कि काबिलियत के आगे संसाधनों की कमी कभी बाधा नहीं बनती। उनकी कहानी हर उस युवा के लिए प्रेरणा है जो संघर्ष के बीच अपने सपनों को पंख देने का हौसला रखता है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *