• Sat. Mar 7th, 2026

मुंगिया पैक्स अध्यक्ष पद के लिए राजू कुमार मेहता ने भरा नामांकन, समर्थकों की उमड़ी भीड

admin's avatar

Byadmin

Mar 7, 2026

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के मुंगिया पैक्स अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को राजू कुमार मेहता ने प्रखंड कार्यालय परिसर में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली और पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल गर्म हो गया। नामांकन दाखिल करने के लिए राजू कुमार मेहता अपने समर्थकों के साथ प्रखंड कार्यालय पहुंचे।

इस दौरान समर्थकों ने उनका फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। समर्थकों ने उनके पक्ष में नारेबाजी करते हुए उत्साह का प्रदर्शन किया। नामांकन के बाद राजू कुमार मेहता ने कहा कि यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला और वे अध्यक्ष चुने गए तो पैक्स के माध्यम से किसानों को मिलने वाली सभी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ दिलाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी

और पैक्स को मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। नामांकन के दौरान प्रखंड कार्यालय परिसर में काफी चहल-पहल रही।समर्थकों की मौजूदगी से माहौल उत्सव जैसा बन गया। वहीं प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।इस मौके पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *