• Mon. Aug 31st, 2026

महेशरा प्लस टू उच्च विद्यालय में प्रबंधन समिति का गठन, पप्पू कुमार दास अध्यक्ष निर्वाचित

admin's avatar

Byadmin

Aug 31, 2026
crescent ad

 

हजारीबाग/दारू महेशरा प्लस टू उच्च विद्यालय, महेशरा में सोमवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। गठन प्रक्रिया जिनगा पंचायत की मुखिया श्रीमती पिंकी देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

इस दौरान प्रेक्षिका मीनाक्षी अंबेष्ठा, प्रधानाध्यापक प्रेम प्रकाश सहित विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए वोटिंग कराई गई। मतदान के माध्यम से पप्पू कुमार दास को अध्यक्ष तथा मीना देवी को उपाध्यक्ष पद के लिए चयनित किया गया।

समिति के गठन की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को उपस्थित लोगों ने शुभकामनाएं दीं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *