
धनबाद: (लोजपा) की महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा राय ने धनबाद के महापौर माननीय संजीव सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मेयर संजीव सिंह को पुष्पगुच्छ एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान आशा राय ने शहर में महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर मेयर का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने महिलाओं को अधिक सशक्त, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। साथ ही नगर निगम स्तर पर महिलाओं के लिए रोजगार, प्रशिक्षण और स्वावलंबन से जुड़े कार्यक्रमों को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई।

इस दौरान मेयर संजीव सिंह ने आशा राय का स्वागत करते हुए कहा कि शहर के विकास में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और नगर निगम महिला सशक्तिकरण की दिशा में हर संभव पहल करेगा।
मेयर संजीव सिंह ने कहा:
“धनबाद के समग्र विकास में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। नगर निगम महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं और प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। समाज में महिलाओं को सम्मान और अवसर मिले, इसके लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा।”
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
