• Tue. Apr 14th, 2026

महिला सशक्तिकरण की आवाज बनीं अनीता सिंह, सेवा कार्यों से बढ़ी लोकप्रियता

admin's avatar

Byadmin

Apr 14, 2026
crescent ad

 

बोकारो से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

बोकारो (झारखंड): समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में लगातार सक्रिय राष्ट्रीय महिला कल्याण संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) अनीता सिंह बोकारो की पहचान आज एक सशक्त और प्रेरणादायक नारी के रूप में बन चुकी है। अपने कार्यों और समर्पण से वे नारी शक्ति की मिसाल पेश कर रही हैं। बताया जाता है

कि उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों, खासकर महिलाओं, गरीबों और जरूरतमंदों के बीच लगातार सेवा कार्य करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है। महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर वे निरंतर काम कर रही हैं। उनके नेतृत्व में कई कार्यक्रमों का आयोजन कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

राष्ट्रीय महिला कल्याण संघ के माध्यम से वे जरूरतमंद महिलाओं को सहायता प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक भी कर रही हैं। इसके अलावा वे समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता अभियान एवं सामाजिक सहयोग कार्यक्रमों का भी आयोजन करती रहती हैं। जनता दल यूनाइटेड के महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष के रूप में भी वे पार्टी संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रही हैं।

पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दे रही हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि उनका सरल स्वभाव और सेवा भावना उन्हें समाज में एक अलग पहचान दिलाती है।

वे हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहती हैं, जिससे क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। उनके कार्यों से प्रेरित होकर कई महिलाएं भी समाज सेवा के क्षेत्र में आगे आ रही हैं, जो समाज में सकारात्मक बदलाव का संकेत है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *