• Fri. May 8th, 2026

महिला आरक्षण के समर्थन में राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ के द्वारा 8 जिला का दौरा सम्पन्न

admin's avatar

Byadmin

May 8, 2026
crescent ad

 

बोकारो थर्मल

राष्ट्रीय जनता दल पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष सुनील साहू ने 8 जिला का दौरा एवं प्रवास किया। श्री साहू ने बोकारो, धनबाद, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, देवघर, गिरिडीह एवं जामताड़ा का दौरा एवं प्रवास करते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विस्तृत चर्चाएं की।

ओबीसी महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करते हुए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने के लिए सभी 8 जिलों के राजद नेता एवं कार्यकर्ताओं ने आंदोलन तेज करने पर सहमती जताया। राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष सुनील साहू का कहना है कि जब मोदी सरकार के द्वारा 2023 में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल लाया गया था।

तभी राष्ट्रीय जनता दल समेत सभी विपक्षी पार्टियों के द्वारा बिल को समर्थन देकर सर्वसम्मति से पास कर दिया गया था। शर्त सिर्फ इतनी थी कि ओबीसी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए परन्तु ओबीसी विरोधी मोदी सरकार के द्वारा महिला आरक्षण को लागू करने के बजाय महिलाओं को गुमराह करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ का निर्णय है कि जबतक महिला आरक्षण लागू नहीं हो जाता है तबतक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *