
झरिया : झरिया के बाटा मोड गणेश चौक के समक्ष बुधवार को

स्वर्गीय गणेश साव की 40 विं पुण्यतिथि के उपलक्ष मे संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड बच्चन भारती संचालन, सतेंद्र गुप्ता एवं धन्यवाद ज्ञापन बलिदानी गणेश साव के पुत्र पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव ने किया कार्यक्रम को संगीतमय बनाने हेतु संस्कृत निर्गुण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें संजय पासवान व्यास ने अपने कोकीले श्वर से संगीत के माध्यम से उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला उनका साथ दे रहे थे शशि सिंह किशन कुमार बैंजो मास्टर कासिम, सनी शर्मा ,विजय चौहान। सर्वप्रथम प्रतिमा पर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो एवं पूर्व पार्षद अनूप साव ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए तदुपरांत जिले के कई गण मान्य लोग एवं समाजसेवी तथा व्यावसायिक गणों ने श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए संगीतमय श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि महाजनी प्रथा एवं गरीबों का शोषण करने वाले के विरुद्ध लड़ाई लड़ने में गणेश साव की हत्या की गई उन्होंने शोषित वर्ग के हक की लड़ाई के लिए अपनी प्राण की बलिदानी दी है! इसलिए शहीद का दर्जा दिलाने हेतु विधानसभा में आवाज उठाएंगे। जगत महतो ने कहा कि उनकी बलिदानी व्यर्थ नहीं गई नई पीढ़ी को उनसे प्रेरणा मिलती है! महेंद्र सिंह मीनू ने कहा कि शासक वर्ग के विरुद्ध हमेशा मुखर रहना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व पार्षद चंदन महतो,अंकेश राज,दिलीप आडवाणी,मधुसूदन अग्रवाल, एटक के छोटू राम,श्री राम गोराई, मनोज सावं,विनोद पासवान,मुनीलाल राम,वस्त्र व्यवसाय संघ के उपेंद्र गुप्ता, भगत सिंह, अशोक बरनवाल पप्पू साव रंजन साहू,अरुण साव सोना चांदी व्यवसाय संघ के सत्यनारायण भुजगढ़िया,पवन खरकिया समेत कई गणमान्य लोगों ने श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
