
चक्रधरपुर। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश, जिला चक्रधरपुर की जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मनोहरपुर में संपन्न हुई। बैठक में जिला प्रभारी श्री शैलेंद्र सिंह ने संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार एवं बूथ सशक्तिकरण को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री गुरुचरण नायक ने की। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री श्री मधु कोड़ा, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती मालती गिलुवा, पूर्व विधायक श्री शशिभूषण सामाड तथा डॉ. विजय सिंह गागराई उपस्थित रहे।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष श्री अमरेश प्रधान, श्री गोरखनाथ बोदरा, श्री राम कृपाल प्रधान, श्री रविंद्र प्रसाद एवं श्री अनूप सिंह, जिला महामंत्री श्री तीर्थ जमुदा एवं श्री किशोर डागा, जिला मंत्री श्री प्रेम प्रधान, श्रीमती रानी बंदिया एवं श्रीवंत सारंगी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्री संजय मिश्रा, जिला कार्यालय मंत्री श्री कृतिवास प्रधान, श्रीमती रीता सामाड, श्रीमती सीमा मुंडारी, दीपक सिंह सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में प्रमुख विषयों पर चर्चा
1 प्रखंड कार्यसमिति का गठन।
2 प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर चर्चा।
3 शक्ति केंद्रों में प्रभारी, संयोजक एवं सह-संयोजक की नियुक्ति।
4 SIR विषय पर बैठक आयोजित करने का निर्णय।
5 बूथ समितियों का सत्यापन।
6 प्रत्येक मंडल की बैठक हर माह 1 से 7 तारीख के बीच आयोजित करना।
7 प्रत्येक शक्ति केंद्र की बैठक तीसरे रविवार को सुनिश्चित करना।
8 स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करना।
बैठक में विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। इनमें मनोहरपुर मंडल अध्यक्ष बहनु तुर्की, सोनुवा मंडल अध्यक्ष निशांत महतो, आनंदपुर मंडल अध्यक्ष उमेश रवानी, गोईलकेरा मंडल अध्यक्ष हरिचरण बांहदा, चक्रधरपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दुर्योधन प्रधान, चक्रधरपुर नगर अध्यक्ष अनूप दुबे, नगर महामंत्री रवि मिश्रा, टोकलो मंडल अध्यक्ष कांडे पड़िया, कराईकेला मंडल अध्यक्ष सुशांत मंडल तथा बंदगांव मंडल अध्यक्ष सिकंदर माछुली प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा जनहित के मुद्दों पर पार्टी की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा की गई। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
