
बहरागोड़ा:बहरागोड़ा प्रखंड के मधुआबेड़ा गांव में शनिवार को मां शीतला पूजा का शुभारंभ किया गया। जिसमें स्वर्णरेखा नदी से गांव तक मुख्य पुजारी तपन कुमार आचार्य द्वारा कलश डुबोकर मां का आह्वान कर स्थानीय संकीर्तन मंडली, संख, ध्वनि व उलु के साथ गांव का परिभ्रमण कर पूजा स्थल पर पहुंचे और महिलाओं द्वारा पुजारी का पांव हल्दी पानी से धुलाया गया।

तत्पश्चात कलश की स्थापना की गई। इस मौके पर आदित्य धाड़ा नेतृत्व में पूजा मंडप में 33 कोटि देवी देवताओं का आह्वान कर पूजा पाठ कर शुरू की गई। महिलाओं ने माता शीतला के समक्ष पूजा कर दीप व धूप जलाए।

पूजा समापन होने के बाद सभी व्रतियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर प्रसाद ग्रहण करने के बाद अपने अपना व्रत खोला। ग्रामीणों ने बताया कि यहां माता शीतला की पूजा बहुत वर्ष पूर्व से होता आ रही है।इस पावन अवसर पर रात्रि में भक्ति जागरण का आयोजन किया गया।
मौके पर प्रबीर मंडल,प्रकाश धाउड़िया, हरेकृष्ण धाड़ा,पदमालोचन धाड़ा, दुर्गा पद मुंडा,सुबल नायेक,सौरव जाना, सुमन धाड़ा,शरत चंद्र मुण्डा ,सचिन नायेक,नरेंद्र मुण्डा,मानस जाना, रासेश्वर जाना, जय कृष्ण धाड़ा,विकास दण्डपाट, राजा बिसाल, सुब्रत बिसाल,पिंकू जाना ,अजीत नायेक, रवि नायेक, सफल बनाने में जुटे हुए हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
