• Tue. Oct 13th, 2026

मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता वाहन रवाना

admin's avatar

Byadmin

Oct 13, 2026
crescent ad

 

मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत आम नागरिकों को जागरूक करने एवं मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इस क्रम में झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग के. रवि कुमार ने सिंहभूम प्रमंडलीय आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम, पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेनू एवं उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार की उपस्थिति में प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

कार्यक्रम के दौरान मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण के प्रति आम नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुब्बारे उड़ाकर जागरूकता का संदेश दिया गया। वहीं, हस्ताक्षर पट्टिका पर हस्ताक्षर, सेल्फी एवं रंगोली जैसी गतिविधियों के माध्यम से भी विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के महत्व को रेखांकित किया गया।

 

प्रचार वाहन के माध्यम से नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने, प्रविष्टियों की जांच करने तथा आवश्यकतानुसार संशोधन से संबंधित प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के प्रति सजग रहें और निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

 

कार्यक्रम के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक पात्र नागरिक की भूमिका एवं स्वच्छ, त्रुटिरहित और अद्यतन मतदाता सूची के महत्व का संदेश दिया गया। साथ ही, मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने की दिशा में जागरूकता और सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *