• Sun. Mar 29th, 2026

मंडल कारा चाईबासा का रूटीन निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

admin's avatar

Byadmin

Mar 29, 2026

 

चाईबासा : उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली के निर्देश के आलोक में आज मंडल कारा चाईबासा का रूटीन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का नेतृत्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मौहम्मद शाकिर ने किया। इस दौरान जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री अमित रेनू सहित बोर्ड ऑफ विजिटर के सदस्य भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, भोजनालय की स्थिति एवं साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही भंडार कक्ष, संधारित पंजी, कारागार अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं एवं दवाइयों की स्थिति का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने कारागार में व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर देते हुए संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए, ताकि बंदियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *