

दारू( हजारीबाग): भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता सदर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद के पक्ष में लगातार जनसंपर्क कर अपना शतप्रतिशत दमखम लगा रही है। ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत सुनिश्चित के साथ राज्य में भाजपा की सरकार बनाने हेतु कटिबद्ध है। बुधवार को भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने हजारीबाग लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल एवं भाजपा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद के साथ मिलकर सदर पश्चिमी क्षेत्र में आशीर्वाद यात्रा के तहत जोरदार जनसंपर्क किया। क्षेत्र के देवतुल्य जनता- जनार्दन से मिलकर भाजपा के पक्ष मतदान करने का अपील किया। साथ ही ठगबंधन की सरकार को उखाड़ फेंकने का आव्हान किया। क्षेत्र के देवतुल्य जनता- जनार्दन ने गर्मजोशी के साथ फुलमाला के साथ जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया। इस दौरान सदर पश्चिमी के ओरिया, बिरबिर, बेलामुंडवार, सखिया, बैहरी एवं चानो में में आशिर्वाद यात्रा के तहत जनसंपर्क चलाया गया। भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने झारखंड के 25 वर्ष के साथ भाजपा की 25 संकल्प का विस्तार पूर्वक चर्चा की। पीछले भाजपा सरकार में हुई राज्य का विकास एवं उत्थान पर भी लोगों को अवगत कराया। नगरनिगम क्षेत्रान्तर्गत कोर्रा स्थित हेठ टोला के मतदाताओं के बीच भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने चुनाव प्रभारी सह राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह एवं महिला मोर्चा के बहनों के साथ मिलकर जनसंपर्क की तथा भाजपा के पक्ष में मतदान करने को लेकर जागरूक किया। 13 नवंबर दिन बुधवार को क्रम संख्या 02 कमल निशान पर वोट देकर भाजपा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद को प्रचंड एवं ऐतिहासिक मतो से विजय बनाने का लोगों से आग्रह किया। मौके पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने कहा कि झारखंड को बचाने के लिए भाजपा को वोट दे तथा राज्य में सुशासन की भाजपा की सरकार बनाएं। झारखंड की जनता ठगबंधन के सरकार से त्रस्त है। जिसका मुहतोड़ जवाब झारखंड की जनता अबर कमल खिलाकर देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही चहूंओर विकास की गाड़ी दौंड पडेगी तथा हर वर्ग को सम्मान एवं हर वर्ग खुशहाल होगा।
There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
