जमशेदपुर मानगो दाईगुट्टू दीपा शाही के रहने वाले रिंकू ठाकुर के 15 वर्षीय पुत्र हर्ष ठाकुर का आज शाम 4:00 बजे सड़क दुर्घटना में निधन हो गया । हर्ष नेताजी सुभाषचंद्र यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करता था । घटना की सूचना मिलते भाजपा नेता विकास सिंह दाईगुट्टू रिंकू ठाकुर के आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिले। रिंकू ठाकुर का इकलौता बेटा आज अपने साथियों के साथ अपने निजी काम से साकची जा रहा था । हाथी घोड़ा मंदिर के समीप बड़े वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके में ही निधन हो गई। उसके साथी ने हर्ष के पिता को मामले की जानकारी दी । उसका साथी रोशन की स्थिति गंभीर है और टाटा मुख्य अस्पताल में इलाज रत है, एक अन्य साथी उमेश को आंशिक चोट लगी है। रिपोर्ट : अंकित कुमार सिंह । There is no ads to display, Please add someSubhasish KumarLike this:Like Loading... Related Post Disclaimerस्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com Post navigation स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके आश्रितों को शॉल दे कर सम्मानित किया गया। राँची ग्रामीण जिला कमेटी ने किया प्रदेश प्रभारी को सम्मानित