
संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास

*केरेडारी* भाजपा किसान मोर्चा रामगढ़ के जिला प्रभारी राजू साव ने भारतीय जनता पार्टी के भाजपा प्रदेश कार्यालय रांची पहुंचकर राज्य के आदित्य साहू एवं प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह से पुष्प देकर।शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राजू साव ने क्षेत्र की जमीनी हकीकत से अवगत कराते हुए कोयले के अवैध व्यापार, बिना एनओसी चल रही कंपनियों तथा बाहर से आए तस्कर ट्रांसपोर्टरों की गतिविधियों पर गंभीर चिंता व्यक्त की।

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड की वर्तमान स्थिति चिंताजनक है, लेकिन भाजपा इसे बदलने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का समाधान, पारदर्शिता और सुशासन ही भाजपा की प्राथमिकता है। संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने संगठन को और मजबूत करने, आदिवासी समाज का विश्वास पुनः अर्जित करने तथा विकास और सांस्कृतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने पर जोर दिया।
बैठक में यह संकल्प लिया गया कि आने वाले समय में जमीनी स्तर पर संगठन को सशक्त कर, जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा। भाजपा नेतृत्व का विश्वास है कि सकारात्मक सोच, मजबूत संगठन और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण से झारखंड को नई दिशा दी जा सकती है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
