
बुधवार को भाकपा माले के द्वारा गावां बाजार में नुकड़ सभा का आयोजन किया। ग्रामीणों से आगामी 18 दिसंबर हाई स्कूल मैदान में होने वाली “संकल्प सभा” रैल्ली को सफल बनाने को लेकर बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी प्रखंड सचिव नागेश्वर यादव व संचालन इंनौस जिला सचिव अशोक मिस्त्री नें किया।
*अन्नपूर्णा – बाबूलाल के राज में अपराधियों का बोलबाला :- राजकुमार यादव*
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि केंद्र में जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। तेल से लेकर आटा, दाल, चावल के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। आज क्षेत्र के अंदर लूट, डकैती, छिंतई, भ्रष्टाचार व बिजली कटौती चरम सीमा पर है व यहां के विधायक और सांसद चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं भाकपा माले इन तमाम सवालों को लेकर 20 दिसंबर के बाद जनसंघर्ष तेज करेगी।
मौक़े पर तिसरी प्रखंड सचिव जयनारायण यादव, जिला कमिटी सदस्य सकलदेव यादव, पंसस सांख अकलेश यादव, गाँधी यादव, रंजीत कुमार, पूर्व उप प्रमुख केदार यादव, नरेश राणा समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
