• Wed. Feb 25th, 2026

भाकपा बोकारो थर्मल शाखा की बैठक सम्पन्न 

admin's avatar

Byadmin

Aug 18, 2025

 

बोकारो थर्मल

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बोकारो थर्मल शाखा की बैठक जानकी महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई। पर्यंवेक्षक के रुप में वरीय नेता चंद्रशेखर झा उपस्थित थे। बैठक में यह निर्णय हुआ कि बोकारो थर्मल शाखा का सम्मेलन 13 सितम्बर को किया जायेगा।

18 अगस्त को फुसरो में होने वाले बेरमो लोकल कमिटी के डेलीगेट सेशन में शामिल होने के लिए बोकारो थर्मल से मो.शाहजहाँ, रामेश्वर साव, मो.मनिरुदिन, मुखिया विश्वनाथ महतो, परन महतो, सत्यजीत राय, अशीम तिवारी, नवीन कुमार पाठक, रेवत लाल महतो, पप्पू शर्मा, ओमप्रकाश चौधरी, अमृत लाल महतो, रामचंद्र ठाकुर, मोईन अंसारी आदि को जाना है।

बैठक को सम्बोधित करते हुए चंद्रशेखर झा ने कहा वर्तमान समय में देश गंभीर संकट से गुजर रहा है केंद्र सरकार भारत के संविधान को समाप्त करने पर तुली है। देश में नफरत फैलाकर आम जनता को बाँटने कि कोशिश जारी है।

सरकार देश के सभी संविधानिक संस्थाओं को ध्वस्त करने पर तुली है। चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं को अपने हाथ में लेकर अपनी सत्ता सुरक्षित रखने का खेल जारी है। जिससे जनता के वोट देने के अधिकार पर खतरा मड रा रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *