• Wed. Mar 18th, 2026

बोकारो थर्मल में निःशुल्क श्रवण जांच एवं श्रवण यंत्र वितरण शिविर का सफल आयोजन 

admin's avatar

Byadmin

Mar 18, 2026

 

 

बोकारो थर्मल, मौसम मुस्कान

18 मार्च 2026

दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) बोकारो थर्मल द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत ऑफिसर्स क्लब, बोकारो थर्मल में निःशुल्क श्रवण जांच एवं श्रवण यंत्र वितरण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अपनी श्रवण जांच कराई तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क श्रवण यंत्र प्रदान किए गए।

 

कार्यक्रम में महाप्रबंधक (O&M) मधुकर श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ महाप्रबंधक (HR) ए.ए. कुजूर, डीवीसी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस.के. झा, सीएसआर प्रमुख मनीष कुमार चौधरी एवं सीएसआर हिंदी अधिकारी अंकित राज सिंह (एचआर ट्रेनी/एग्जीक्यूटिव) मौजूद रहे।

 

चिकित्सकीय टीम में डॉ. एल. मुर्मू (एमबीबीएस), डॉ. योगेश शर्मा के साथ मोहम्मद सिद्दीकी (MDHW), मोहम्मद कलीम अंसारी (MDW), गोपाल यादव एवं पिंकी कुमारी शामिल रहे, जिन्होंने शिविर में आए लोगों की श्रवण जांच कर आवश्यक परामर्श दिया।

 

सीएसआर टीम की ओर से भरव महतो, सुष्मिता बरनवाल, जीवाधन महतो, रमेश यादव, ओम प्रकाश यादव, मेहिलाल मुर्मू एवं विकास यादव ने सक्रिय भूमिका निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों में चंदना मिश्रा पंचायत डी,चंद्रदेव घासी पंचायत बी, विश्वनाथ महतो पंचायत ई तथा बेरमो प्रखंड प्रमुख गीरिजा देवी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सारे जरुरत मंदों को पंचायत एवं अतिथियो द्वारा श्रवण यंत्र वितरित किए गये। इस शिविर में लग भग 230 मरीजों में 50 लोगों को श्रवण यंत्र प्राप्त हुई एवं 50 को मिलना बाकी है।

 

कार्यक्रम का संचालन डीएन शर्मा द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया।

 

शिविर के माध्यम से क्षेत्र के ग्रामीणों एवं जरूरतमंदों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिससे लोगों में काफी उत्साह और संतोष देखा गया। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों को निरंतर जारी रखने का आश्वासन दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *