• Sun. Apr 5th, 2026

बेरमो के रवि गुप्ता बने सीएमए, कोलकाता में मेडल पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

admin's avatar

Byadmin

Apr 4, 2026
crescent ad

 

बोकारो से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

व्यावसायिक मंडी जरीडीह बाजार के प्रतिष्ठित किराना व्यापारी कन्हैया गुप्ता के पुत्र रवि गुप्ता को The Institute of Cost Accountants of India (ICMAI) द्वारा सीएमए की प्रतिष्ठित उपाधि से सम्मानित किया गया।

कोलकाता में आयोजित एक भव्य समारोह में ICMAI ने रवि गुप्ता को मेडल देकर सम्मानित किया। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

इस अवसर पर रवि गुप्ता ने कहा कि सीएमए जैसी कठिन परीक्षा में सफलता पाने के लिए निरंतर मेहनत, लगन और समर्पण बेहद जरूरी है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *