• Fri. Oct 9th, 2026

बिष्टुपुर में 10 अक्टूबर को सजेगी गरबा-डांडिया की रंगारंग शाम, ‘फर्स्ट बीट ऑफ डांडिया-2026’ का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Oct 9, 2026
crescent ad

 

जमशेदपुर । नवरात्रि के प्रथम दिन मां दुर्गा के स्वागत के लिए बिष्टुपुर में गरबा-डांडिया की रंगारंग शाम सजेगी। एन. स्टूडियो बिष्टुपुर की संचालिका किन्नरी नेहल अमीन की ओर से ‘फर्स्ट बीट ऑफ डांडिया-2026’ का आयोजन 10 अक्टूबर को नरभेराम हंसराज कमानी स्कूल ग्राउंड में किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की भव्य आरती से होगी। मां दुर्गा की आरती के बाद गुजरात की लोक संस्कृति और परंपरा की झलक गरबा एवं डांडिया के माध्यम से देखने को मिलेगी। पारंपरिक परिधानों में प्रतिभागी संगीत की धुन पर गरबा-डांडिया करेंगे।आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

गरबा-डांडिया समारोह में बेस्ट कपल, बेस्ट अटायर, बेस्ट एनर्जी और बेस्ट परफॉर्मेंस जैसी श्रेणियों में प्रतियोगिताएं होंगी। बेस्ट कपल प्रतियोगिता में सास-बहू, ननद-भाभी, देवरानी-जेठानी, बहन-बहन, पति-पत्नी, भाई-बहन और पिता-पुत्री की जोड़ियां हिस्सा ले सकेंगी।विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टीएमएच के सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. मृणालकांत पांचाल होंगे। विशेष अतिथियों में पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल और जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी के डिप्टी म्यूनिसिपल कमिश्नर कृष्ण कुमार शामिल होंगे। डॉ. रीता झा और विनिता शाह को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।निर्णायक मंडल में विनिता शाह, तनु श्री बोस, गीता वागड़िया, शालिनी सिन्हा, कोरल भांमारा, डॉ. आरती निजवान और समीर मकानी शामिल रहेंगे।

कार्यक्रम में गरबा-डांडिया के साथ गुजराती व्यंजनों और संगीत का भी आनंद लिया जा सकेगा। शहर के विभिन्न सामाजिक एवं महिला संगठनों को भी आयोजन में आमंत्रित किया गया है।आयोजकों ने शहरवासियों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर नवरात्रि की शाम को यादगार बनाने की अपील की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed