
सरायकेला – बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में 10 नवंबर 2025 को आयोजित ‘अस्मिता डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स लीग में बालक मध्य विद्यालय की छात्रा श्रुति जामुदा ने जीत हासिल की। इस प्रतियोगिता में श्रुति जामुदा ने अपनी बेहतरीन खेल भावना और शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन करते हुए जिले के साथ विद्यालय का मान बढ़ाया है।


श्रुति जामुदा ने गर्ल्स अंडर-14 श्रेणी के तहत आयोजित ‘ट्रायथलॉन-ए’ (Triathlon-A) स्पर्धा में भाग लिया। कड़े मुकाबले के बीच उन्होंने 664 अंकों के शानदार प्रदर्शन के साथ प्रतियोगिता में तीसरा (3rd) स्थान प्राप्त कर ‘सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट’ अपने नाम किया। श्रुति ने इस प्रतियोगिता में बालक मध्य विद्यालय सरायकेला का प्रतिनिधित्व किया।
खेल इंडिया और भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की पहल पर यह प्रतियोगिता ‘अस्मिता’ (ASMITA) कार्यक्रम के तहत आयोजित की गई थी, जो खेलो इंडिया और भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) की एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर महिला एथलीटों को प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी पहचान बनाने के लिए एक मंच प्रदान करना है।
श्रुति की इस सफलता पर खेल जगत के कई दिग्गजों के हस्ताक्षर युक्त प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जिनमें शामिल हैं:
बहादुर सिंह सग्गू (अध्यक्ष, AFI)
संदीप मेहता (सचिव, AFI)
मयंक श्रीवास्तव (उप महानिदेशक, SAI)
श्रुति की इस उपलब्धि पर जिला एथलेटिक एसोसिएशन सरायकेला खरसावां के महासचिव श्री सिकंदर महतो ने कांस्य पदक तथा प्रतियोगिता प्रमाण पत्र विद्यालय दे कर सम्मानित किया।
मौके पर उपस्थित प्रधानाध्यापिका कंचन कुमारी सिन्हा ,शिक्षक और छात्र थे ।
विद्यालय परिवार के सदस्यों ने खुशी जाहिर की है। खेल प्रेमियों का कहना है कि कम उम्र में इस तरह का प्रदर्शन यह दर्शाता है कि भविष्य में श्रुति राज्य और देश का नाम रोशन करेंगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
