• Tue. May 19th, 2026

बाजारटांड़ में फिर फटा ऐश बुस्टिंग पाइपलाइन, 12 घंटे तक छाई नदी में बहता रहा दूषित पानी

admin's avatar

Byadmin

May 19, 2026
crescent ad

 

बेरमो/बोकारो थर्मल – बाजारटांड़ क्षेत्र में एक बार फिर ऐश बुस्टिंग पाइपलाइन फटने से राख मिश्रित दूषित पानी छाई नदी होते हुए कोनार नदी में बहता रहा। रात करीब 8 बजे पाइपलाइन फटी थी और सुबह 8 बजे तक लगातार रिसाव जारी रहा, जिससे नदी का जल प्रदूषित हो गया।

 

इससे पहले 2 मई को भी नंबर-2 पाइपलाइन फटने से नदी में भारी मात्रा में राख एवं गंदगी फैली थी। मामले में दामोदर बचाओ आंदोलन से जुड़े विधायक सरयू राय के निर्देश पर प्रदूषण बोर्ड, धनबाद के निरीक्षक सौगत महतो ने जांच की थी, जिसमें छाई नदी में राख मिश्रित पानी छोड़े जाने की पुष्टि हुई थी। बावजूद इसके कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

 

बार-बार पाइपलाइन फटने के बावजूद मरम्मत एवं सुरक्षा व्यवस्था को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।

 

इधर, डीवीसी के महाप्रबंधक (मैकेनिकल) अलेक्जेंडर ए. कुजूर ने बताया कि सूचना मिलते ही मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया था और रात 10 बजे तक स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन में अत्यधिक दबाव के कारण यह समस्या हो रही है तथा स्थायी समाधान के लिए कार्य किया जा रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *