

बहरागोड़ा नेताजी सुभाष शिशु उद्यान परिसर में रविवार को झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, बहरागोड़ा एवं गुड़ाबांदा प्रखंड की ओर से सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान सह मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कोल्हान प्रमंडल के अध्यक्ष उत्तम कुमार साहू मुख्य अतिथि, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि असित कुमार मिश्रा उपस्थित रहे.

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. इसके पश्चात सभी अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया. समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक जन्मेजय करण ने की
मुख्य अतिथि उत्तम कुमार साहू ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ हमेशा शिक्षकों के हितों के लिए कार्य करता है और उनकी हर समस्या के समाधान के लिए तत्पर रहता है. उन्होंने कहा कि संघ द्वारा प्रत्येक वर्ष सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित करने की परंपरा है, जिसे इस वर्ष भी निभाया गया. उन्होंने शिक्षकों से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की ताकत से ही अपने अधिकारों की प्राप्ति संभव है.
वहीं विशिष्ट अतिथि असित कुमार मिश्रा ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते, समाज में उन्हें जीवनभर गुरु के रूप में सम्मान मिलता है. उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यदि शिक्षकों की कोई भी समस्या है, तो उसे विधायक समीर महंती तक पहुंचाकर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा.
इस अवसर पर कुल 20 सेवानिवृत्त शिक्षकों को माला पहनाकर एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया. इस मौके पर शिक्षकों में प्रमुख रूप से अनुप कुमार जाना, सजीव साव,शांतनु साव, सत्येन कुमार माईति, चितरंजन राणा, आशीष कुमार घोष , तुषार कांति माईति, अजीत कुमार पात्र,सरोज कुमार मंडल, अमित रंजन, वृंदावन मुंडा, नरेश कुमार माईती, राजीव के भोल, मनोहर राणा, मनोज कुमार सिंह, देवेंद्र नाथ सिंह, कृप्प वल्लभ साव, अमल कुमार महाकुड़, रविशंकर गिरि, पिंटू सिंह, बादल कुमार साव, अशिम कुमार नायक, बंकिम चंद नायक, सहित अन्य शामिल रहे.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
