• Fri. Feb 27th, 2026

बलियापुर में आंगनबाड़ी सेविकाओं का प्रशिक्षण शुरू 

admin's avatar

Byadmin

Aug 21, 2025

 

बलियापुर: प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार से बाल विकास परियोजना की ओर से”पोषण भी पढ़ाई भी” विषय पर आंगनबाड़ी सेविकाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हुआ. प्रशिक्षण शिविर में आंगनबाड़ी केंद्रों  पर बच्चों का प्रारंभिक बाल विकास व प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल आदि के बारे में विशेष जानकारियां दी जा रही है।

बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले 0 से 3 वर्ष तथा तीन से 6 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए हर 3 महीने में एक बार बच्चों की माताओं को बुलाकर बच्चों के पोषण से संबंधित विशेष जानकारियां दी जाएगी। प्रशिक्षण शिविर में सीडीपीओ अलका रानी, पर्यवेक्षिक कीर्ति पुष्प, श्वेता कुमारी, रश्मि सिन्हा, पूर्णिमा मरांडी आदि थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *