

बलियापुर: झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के निधन से मैं काफी मर्माहत हूं। उक्त बातें सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो ने कही। जल, जंगल, जमीन की लूट एवं महाजनी शोषण के खिलाफ संघर्ष, त्याग, बलिदान और झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा गुरूजी के निधन से झारखंड के एक युग का अंत हो चला है। जिसमें झारखंड में बड़ा शून्य पैदा किया है। जिस आंदोलन और झारखंड की नींव कामरेड एके राय, विनोद बिहारी महतो और गुरूजी ने रखी थी। जिस शोषणमुक्त ओर शिक्षित समृद्ध झारखंड का सपना देखा था। आज वह भार हम सभी को देकर गुरूजी हमेशा के लिए अलविदा कह गए। उस सपनों के झारखंड को बनना ही गुरूजी की सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
शिबू सोरेन ने जमींदार महाजनों के खिलाफ लड़ाईयां लड़ी – आनंद महतो

बलियापुर: पूर्व विधायक आनंद महतो कहा कि शिबू सोरेन आदिवासियों के ही नेता नहीं थे बल्कि दलित, पीड़ित, शोषित के नेता थे। उन्होंने झारखंड आंदोलन को एक मुकाम तक पहुंचाने का काम किया। इनके अगुवाई में सभी समुदाय के लोग झारखंड आंदोलन की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने का काम किया है। इनके निधन से पूरे झारखंड ही नहीं पूरे देश के लोग स्तब्ध है। शिबू सोरेन ने जमींदारों, महाजनों के खिलाफ लड़ाईयां लड़ी। इसके लिए शिबू सोरेन को जेल भी जाना पड़ा।

गुरुजी के निधन से काफी मार्माहत हूं – तारा देवी
बलियापुर: शिबू सोरेन के निधन की खबर पाकर भाजपा नेत्री तारा देवी ने कहा कि गुरूजी के निधन से काफी मर्माहत हूं। इन्होंने दलित, शोषित, पीड़ित जनता को हक व अधिकारी दिलाने के लिए लड़ाईयां लड़ी। सिंदरी विधानसभा से उनका अलग ही लगाव व प्रेम था। जिसे भुलाया नहीं जा सकता हैं। इनके कार्यों को भुला पाना असम्भव है। इन्होंने झारखंड आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाने का काम किया है।
शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक – प्रो अंसारी
बलियापुर: बलियापुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के चैयरमैन व बलियापुर के जाने-माने शिक्षाविद प्रोफेसर एआर अंसारी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं। शिबू सोरेन दलित, पीड़ित, शोषित के नेता थे। उन्होंने महाजनों, जमींदारों के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहे। लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाया।बलियापुर क्षेत्र मे गरीबों के लिए बनी आफत की बारिश लगातार बारिश से कई कच्चे मकान गिरे
बलियापुर गरीबों के लिए बनी आफत की बारिश बलियापुर क्षेत्र में आए दिन कई कच्चे मकान ढह गए हैं इसी बीच बलियापुर मस्जिद टोला निवासी शेख शरीफ का कच्चा मकान बारिश से कच्चे मकान जर्जर हो गया है एव आंगन में पानी जमा होने से तलब का रूप बन गया है इससे अगल बगल के घरों को क्षति होने की आशंका बनी हुई है बेड़ा नियामतपुर निवासी शेख तस्लीम का कच्चा मकान ढह गया है वहीं बलियापुर नीम टोला पश्चिम पंचायत निवासी शेख अबूतलाहा का कुआ बारिश से कुआं जमीन में समा गया है वार्ड सदस्य मोहम्मद आजाद ने कहा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी के समक्ष क्षतिपूर्ति मौजा की मांग की जाएगी
शिबू सोरेन के निधन पर बलियापुर झामुमो में शोक की लहर
बलियापुर: बलियापुर झारखंड मुक्ति मोर्चा में।शोक की लहर मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक गरीबों शोषित के नेता थे। उन्होंने महाजनों, जमींदारों के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहे। लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाया। शोक संवेदना में।केंद्रीय सदस्य जग्गू महतो,निर्मल रजवार, ईश्वर मरांडी, राजेंद्र हेंब्रम, भुवन रवानी, लाल मोहन महतो,सुदाम रजवार, त्रिलोचन महतो, विकाश महतो, संतोष हेंब्रम, विजय महतो, सोनाराम हंसदा,बाबर खान, बाणेश्वर मरांडी, बनेशर महतो, पिंटू हंसदा, शेख खातिर, गणेश टुडु, शर्फुद्दीन अंसारी,भीम टुडु राजेश हेंब्रम, अशोक मोहली, संटू सिंह, आदि
गुरुजी के निधन पर सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों में शोक सभा का आयोजन
बलियापुर: बलियापुर में सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में शिबू सोरेन के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। छाताटांड़ पंचायत के खितूडीह में सोनोत संथाल समाज की शोक सभा हुई। दो मिनट का मौन धारण किया। मौके पर अध्यक्ष राजेंद्र किस्कू, पूर्व मुखिया समीर कुमार मुर्मू, सोहन सोरेन, नुनूलाल हेंब्रम, महालाल हेम्ब्रम, सोनाराम मुर्मू आदि मौजूद थे। बलियापुर प्रखंड व अंचल कार्यालय सभागार में कर्मियों ने शोक सभा आयोजन कर स्वर्गीय सोरेन के तस्वीर पर माल्यार्पण किया। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि विजय रजक, उप प्रमुख प्रतिनिधि स्वपन कुमार महतो, बीपीआरओ मोहम्मद आलम आदि मौजूद थे। झामुमो कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें हैदर अली, अब्दुल कादिर, मोहम्मद अमीर, मोहम्मद अकबर इसके अलावे प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी, झामुमो नेता निर्मल रजवार, कांग्रेस नेता ईदू अंसारी, भाजपा नेता आशीष मुखर्जी, विश्वजीत मुखर्जी, खगेन पांडेय, मंटू रवानी, शेलेन मंडल, मुखिया विजय गोराई, मुखिया उत्तम चौबे, आदि ने शोक संवेदना व्यक्त किया। मध्य विद्यालय बीरसिंहपुर में शोक सभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन धारण किया। मौके पर प्रधानाध्यापक आदित्य प्रसाद मिर्धा, सतीश कुमार, दिलीप कुमार आदि मौजूद थे। उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय खैरबाड़ी में शोक सभा का आयोजन किया गया। मौके पर प्रधानाध्यापक दिलीप गोप आदि मौजूद थे। भाजपा नेत्री अल्पना मुखर्जी, बेंगू ठाकुर ने भी शोक संवेदना व्यक्त किया।
There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com