• Mon. Apr 13th, 2026

बड़ी कार्रवाई: दो कार से 179.250 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Apr 13, 2026
crescent ad

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

 

औरंगाबाद जिला के नवीनगर में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ेम थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के मझियाव गांव के मुख्य पथ से दो कारों में छिपाकर ले जाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार भी किया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र अंतर्गत कौवाथ गांव

निवासी दीपक कुमार पटेल के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वह शराब की खेप को वाहन के जरिए ले जा रहा था, तभी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा। पुलिस ने दोनों कारों की सघन तलाशी के दौरान कुल 179.250 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।

बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है, वहीं दोनों वाहनों को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमरजीत चौधरी ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है,

जबकि अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस अवैध शराब कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिल सके। जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। इस छापेमारी अभियान में एसआई राहुल प्रकाश समेत सशस्त्र बल के जवान सक्रिय रूप से शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *