
पंकज ठाकुर

बड़कागांव। जिला कृषि पदाधिकारी हजारीबाग के पत्रांक 617 दिनांक 22.4.26 के आलोक में केसीसी अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय शिविर का आयोजन बड़कागांव प्रखंड सभागार भवन में प्रमुख फुलवा देवी की अध्यक्षता में की गई। शिविर का संचालन प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी भास्कर राज ने की। बैठक में एलडीएम किशोर कुमार द्वारा आगामी खरीफ फसल को लेकर किसान मित्र एवं जेएसएलपीएस सदस्यों को अधिक से अधिक केसीसी प्रपत्र भरवाने के लिए दिशा निर्देश दी गई।

साथ ही साथ बैंक कर्मियों को अधिक से अधिक किसानों को ऋण स्वीकृत करने का भी दिशा निर्देश दिया गया। शिविर में रासायनिक उर्वरक का अनुशासित मात्रा में उपयोग करने की भी जानकारी दी गई। शिविर में कहा गया कि सरकार की कृषि योजना अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने का कार्य किया जाए,
ताकि अधिक से अधिक किसान इसका लाभ ले सके। बैठक में एलडीएम किशोर कुमार के अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल, उपप्रमुख वचन देव कुमार, मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार, पंचायत समिति सदस्य रंजीत चौबे,बीटीएम श्याम देव कुमार, जेएसपीएलएस के जय प्रकाश कुमार,
झारखंड ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ़ इंडिया बादम, बैंक ऑफ़ बड़ोदा, बड़कागांव भारतीय स्टेट बैंक बड़कागांव, आईडीबीआई बैंक बड़कागांव के प्रतिनिधि,कृषक मित्र गणेश साव, मोहन साव, होरिल महतो, दिनेश्वर महतो, कृष्णा देव प्रजापति, वासुदेव प्रसाद, चंद्रनाथ महतो, बबीता कुमारी, कुंवर महतो, सरजू कुमार महतो, कृतिका कुमारी आदि अन्य लोग शामिल थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
