• Mon. Jul 27th, 2026

बड़कागांव पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, यातायात नियमों का पालन करने की दी हिदायत।

admin's avatar

Byadmin

Jul 27, 2026
crescent ad

 

पंकज ठाकुर

 

बड़कागांव: बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के निर्देश पर सोमवार को बरवाडीह सर्विस स्टेशन के समीप बड़कागांव पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाना, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना था।

वाहन जांच अभियान का नेतृत्व एसआई गजेंद्र कुमार सिंह ने किया। इस दौरान थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान भी मौजूद रहे। जांच के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के पंजीकरण प्रमाणपत्र, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र, हेलमेट, सीट बेल्ट सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई।

अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की सलाह दी। साथ ही बिना वैध दस्तावेज के वाहन नहीं चलाने की चेतावनी भी दी गई।

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से इस तरह का सघन वाहन जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *