• Thu. Mar 5th, 2026

बड़कागांव पत्रकारों का होली मिलन समारोह , अबीर गुलाल लगाकर दी बधाई

admin's avatar

Byadmin

Mar 5, 2026

 

पंकज ठाकुर

 

बड़कागांव। बड़कागांव में पत्रकारों द्वारा होली मिलन समारोह केनरा बैंक के समीप प्रेस कार्यालय की छत पर आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बड़कागांव पुलिस निरीक्षक ललित कुमार एवं बड़कागांव थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार, कोलेश्वर गंझु ,आजसू नेता संदीप कुशवाह, बिंदु दांगी, चंदन पुरी, अवधेश सिंह, महेश सिंह, नरेंद्र राम, रणजीत पंडित, पंकज कुमार ,प्रमोद सोनी शामिल होकर लोगों की उत्साह को बढ़ाया।

कार्यक्रम में प्रखंड भर से बड़ी संख्या में पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक अंदाज में होली का आनंद उठाया।

कार्यक्रम की शुरुआत होते ही जैसे ही “रंग बरसे भीगे चुनर वाली” की धुन गूंजी, पूरा सभागार झूम उठा। “बलम पिचकारी” और “होली के दिन दिल खिल जाते हैं” जैसे लोकप्रिय गीतों पर उपस्थित पत्रकारों ने जमकर नृत्य करते हुए खुशियों का इजहार किया। पारंपरिक होली गीतों पर आधारित प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चाँद लगा दिए।

इस अवसर पर झारखंडी व्यंजनों का विशेष प्रबंध किया गया था। बर्रा, धुस्का, मालपुआ के साथ-साथ सेव, संतरा, अंगूर, काजू, किशमिश और काला खजूर सहित कई स्वादिष्ट एवं पारंपरिक पकवानों ने सभी का मन मोह लिया। व्यंजनों की सुगंध और स्वाद ने आयोजन को और भी खास बना दिया।

समारोह के दौरान प्राकृतिक रंगों और गुलाल के साथ होली खेली गई। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। पूरे आयोजन में हंसी-ठिठोली, आत्मीयता और आपसी एकजुटता का अनूठा दृश्य देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान बड़कागांव सर्किल इंस्पेक्टर ललित कुमार, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता एवं सब-इंस्पेक्टर आशीष भगत के आगमन से माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया। उपस्थित पत्रकारों ने उन्हें अबीर-गुलाल लगाकर होली की हार्दिक बधाई के साथ सफल कार्यकाल की कामना की। मौके पर वरिष्ठ पत्रकार दीपक सिन्हा, संजय सागर, उमेश दांगी, पिंटू कुशवाहा, सदानंद शर्मा, रितेश ठाकुर, शमशेर आलम ,अमित कुमार गुप्ता, पंकज ठाकुर, रंजन कुमार, बिरेंद्र कुमार, रंजीत साव, दिनेश आर्य, आनंद पासवान, कुलदीप कुमार, विष्णु गुप्ता, ज्ञानचंद कुमार, ईश्वर कुमार ,अजय कुमार, बसंत कुमार ,तारकेश्वर कुमार, पृथ्वीराज गुप्ता, प्रदीप कुमार, शिवनारायण साहू, संतोष कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अनुज यादव, राजकिशोर सोनी, सहित अन्य पत्रकारों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *