• Wed. Mar 18th, 2026

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने विधि व्यवस्था को लेकर किया क्षेत्र भ्रमण।

admin's avatar

Byadmin

Mar 18, 2026

बड़कागांव। बड़कागांव के नए थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह थाना क्षेत्र के कई गांव का भौगोलिक, ऐतिहासिक एवं राजनीतिक जानकारी लेने एवं अवलोकन करने के लिए अपने दल बल के साथ भ्रमण किया

इस दौरान उन्होंने विशेष कर ईद एवं रामनवमी पर्व को शांति स्वार्थ वातावरण में संपन्न करने के लिए ग्रामीणों से अपील के साथ-साथ उच्च अधिकारियों द्वारा जारी दिशा निर्देशों को अनुपालन करने की बात कही उन्होंने कहा कि शांति एवं शहर वातावरण में

पर्व संपन्न करने के लिए प्रशासन आपको हर संभव मदद के लिए तैयार है लेकिन विधि व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वालों की प्रति शक्ति से निपटने के लिए प्रशासन पुरी मुस्तैद से तैयार है।

उन्होंने आगे कहा कि जो भी विधि व्यवस्था को भंग करने का प्रयास गांव में करता है तो उसकी सूचना प्रशासन को दें सूचना देने वाला का नाम पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। विधि व्यवस्था भंग करने वालों पर न ही किसी प्रकार की कोई समझौता न ही उसे बक्शा जायेगा। इस दौरान थाना प्रभारी के नेतृत्व में ग्राम महुदी, चौपदार बलिया, बादम महुगाईकला में विशेष रूप से जुलूस मार्ग का जानकारी एवं अवलोकन किया गया। गश्ती दल में थाना प्रभारी के अलावा एसआई राकेश खवास, एएसआई बसंत भगत, रामनिवास सिंह सहित सशक्त पुलिस बल के जवान शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *