• Mon. Jun 22nd, 2026

फर्निश ब्लास्ट में घायल मजदूरों को न्याय की मांग, भुइयांडीह में गैलक्सी कंपनी गेट जाम।  

admin's avatar

Byadmin

Jun 22, 2026
crescent ad

 

सरायकेला :चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में 16 जून को हुए फ़ार्निस ब्लास्ट हादसे के विरोध में आज सुबह से भुइयांडीह स्थित गैलक्सी कंपनी के मुख्य गेट को मजदूरों और ग्रामीणों ने जाम कर दिया। *मुख्य मांगे, घनी आबादी के बीच कंपनी से वायु प्रदूषण होता है, बस्ती से सटा हुआ कंपनी है, कंपनी बंद करने की जिद्द के अड़े ग्रामीण* प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

 

*16 जून को हुआ था ब्लास्ट* विगत 16 जून को गैलक्सी कंपनी में फर्निश ब्लास्ट होने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में कई अन्य मजदूर भी जख्मी हुए थे, जिनमें कुछ की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और वे जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहे हैं।

 

*मुआवजा और सुरक्षा की मांग* मजदूरों और ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के बाद कंपनी प्रबंधन ने न तो उचित मुआवजा दिया है और न ही सुरक्षा इंतजाम पुख्ता किए हैं। प्रदर्शनकारी घायलों के बेहतर इलाज, घायलों को नौकरी का वेतन ओर इलाज कराया जाए समुचित मुआवजा और भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

 

*गेट जाम कर आंदोलन शुरू* आज सुबह से ही मजदूरों और ग्रामीणों की भीड़ ने कंपनी के मुख्य गेट को घेर लिया। नारेबाजी करते हुए उन्होंने काम बंद कराकर उत्पादन ठप कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक प्रबंधन उनकी मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं देता, तब तक आंदोलन वापस नहीं होगा। स्थानीय ग्रामीणों लोगों का कहना है कि क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी लगातार हो रही है, जिससे मजदूरों की जान खतरे में पड़ रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *