
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी, कांग्रेस युवां के जिला उपाध्यक्ष रवि यादव के नेतृत्व में गुरुवार को कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में स्थित विभिन्न प्राइवेट स्कूल का दौरा किया। जहां यह जानकारी ली गई कि जिला के स्कूल आफ इंस्पेक्टर द्वारा आदेश जारी होने के बाद उसका पालन किया जा रहा हैं कि नहीं। जिसको लेकर कुल्टी के ग्रीन पॉइंट अकादमि तथा प्रियदर्शनी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य और चैयरमैन से मिलकर वस्तु स्थिती की जानकारी ली।

इस संबंध कांग्रेस युवां के जिला उपाध्यक्ष रवि यादव ने बताया हैं कि जिला के डीएम को 2009 एजूकेशन एक्ट आरटीइ के तहत एक आवेदन पत्र दिया गया था। जिसमे मांग की गई थी कि कुल्टी ब्लांक में जितने भी प्राइवेट स्कूल हैं। वहां सभी स्कूल मे पच्चीस प्रतिशत गरीब बच्चो को निशुल्क शिक्षा दी जाए।
जिसके लिए जिला के डीएम ने स्कूल आफ इंस्पेक्टर को एक आदेश जारी किया था और इंस्पेक्टर ने एक अगस्त को सभी प्राइवेट स्कूल में लागू करने का फरमान जारी किया था और विभागीय स्तर पर सभी स्कूल को पत्र भी भेजा गया था। जिसकी अंतिम तारीख आज तक की थी।
इस आलोक में रवि यादव ग्रीन पॉइंट अकादमिक के प्रिंसिपल और स्कूल के चैयरमैन डा रामबालक शर्मा से मुलाकात करने के अलावा पीपीएस स्कूल के राकेश तिवारी से भी मुलाकात की हैं। स्कूल के अधिकारियों ने सरकारी आदेश का पालन करने का पूरी तरह से वादा किया हैं।
इस दौरान उनके साथ आरिफ अंसारी, राजकिशन बेलदार, संदीप कुमार, बबलू कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
