
नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर के अनुग्रह नारायण स्टेडियम में एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में शिवहर की सांसद लवली आनंद के समक्ष प्रेरक और समन्वयक के समायोजन के संबंध में एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया गया और समायोजन संबंधी एक ज्ञापन प्रेरको द्वारा सौंपा गया है।

प्रेरकों का कहना है कि बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने 2011 में साक्षर भारत मिशन के तहत प्रेरक और समन्वयक के पद पर बहाली की थी, लेकिन 31 मार्च 2018 के बाद से ये लोग कार्य से वंचित हो गए हैं। इस बहाली में आरक्षण रोस्टर का पालन किया गया था और एक पुरुष एवं एक महिला का चयन किया गया था। 31 मार्च 2018 के बाद से प्रेरक और समन्वयक कार्य से वंचित हो गए हैं। इससे उनकी आजीविका पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा है। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि प्रेरक और समन्वयक ने बिहार सरकार की विभिन्न योजनाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने नशा मुक्ति अभियान, मानव श्रृंखला, और जनधन खाता जैसी योजनाओं सहित सरकार द्वारा चलाए जा रहे अन्य कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई है।
ज्ञापन के माध्यम से सांसद लवली आनंद से अनुरोध किया गया है कि वे प्रेरक और समन्वयक के समायोजन के लिए मुख्यमंत्री से बातचीत कर समस्याओं के निराकरण में अपनी भूमिका निभाए। ज्ञापन में यह भी दर्शाया गया है कि अभी हाल ही में मुख्यमंत्री सचिवालय से प्रेरक समन्वयक समायोजन संबंधी शिक्षा विभाग के आला अधिकारी को पत्र निर्गत किया गया है।
जिसमें प्रेरक समन्वयक के संबंध मे की गई कारवाई को मुख्यमंत्री सचिवालय के पोर्टल पर अपलोड करने की बात कही गई है। ज्ञापन सौंपते प्रेरकों ने बताया कि सांसद महोदया से मांग की गई है कि शिक्षा विभाग के एसीएस के माध्यम से मुख्यमंत्री सचिवालय के पोर्टल पर समायोजन हेतु वेब पोर्टल पर अपलोड कराया जाय।ताकि प्रेरक और समन्वयक के समायोजन से उनकी आजीविका सुरक्षित हो सकेगी और वे अपने कार्यों को और भी प्रभावी ढंग से कर सकेंगे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
