• Tue. Sep 15th, 2026

प्रेमिका हत्याकांड में सीन रिक्रिएशन, युवती हत्याकांड में पुलिस ने कराया घटनास्थल का पुनर्निर्माण, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य ।

admin's avatar

Byadmin

Sep 15, 2026
crescent ad

 

पुरुलिया : 21 वर्षीय युवती की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को घटना का पुनर्निर्माण कराया। पुलिस आरोपी अमित कुमार महतो को लेकर टामना थाना क्षेत्र स्थित मेस पहुंची, जहां वारदात हुई थी। इस दौरान बलरामपुर और टामना थाना की पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौजूद रही।

 

मामला 12 सितंबर की रात का है। आरोप है कि 23 वर्षीय अमित कुमार महतो ने अपनी प्रेमिका प्रितिका महतो (21) की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी और शव को प्लास्टिक में लपेटकर बाइक से ठिकाने लगाने जा रहा था। आधी रात नाका चेकिंग में पुलिस ने उसे संदिग्ध हालत में रोका तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। आरोपी बाघमुंडी थाना क्षेत्र के हुरुमदा गांव का रहने वाला है, जबकि मृतका बुड़दा गांव की थी।

 

कोर्ट ने आरोपी को 9 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस हिरासत में आरोपी से पूछताछ कर हत्या के कारण, हथियार और शव ठिकाने लगाने की योजना को लेकर कड़ियां जोड़ रही है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपी के बयान का मिलान किया जा रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *