• Sun. Jun 7th, 2026

पेड़ तथा टूटी हुई टहनियों को हटवाया जाए: त्रिशानु राय

admin's avatar

Byadmin

Jun 7, 2026
crescent ad

 

 

चाईबासा: पिछले दिनों आए तेज आंधी-तूफान के कारण शहर के विभिन्न इलाकों में पेड़ तथा पेड़ की भारी टहनियाँ टूटकर अभी भी खतरनाक तरीके से रास्ते के बीच में लटकी हुई है, जनहित में मामले पर संज्ञान लेते हुए

कांग्रेस जिला प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय ने रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी सदर, चाईबासा संजय कुमार से पेड़ तथा टहनियों को हटवाने का मांग किया है ।

त्रिशानु राय ने कहा कि अवर निबंधन कार्यालय के सामने, मानकी मुंडा न्याय पंच कार्यालय के पास , भरभरिया स्टैंड के पास , जुबली तालाब के अंदर, संभू मंदिर के पास हमेशा भीड़ भाड़ रहती है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।इस वजह से यहाँ से गुजरने वाले राहगीरों, बच्चों और वाहनों के लिए हर समय खतरे की स्थिति बनी रहती है।

तेज हवा या बारिश होने पर इसके पूरी तरह गिरने और किसी बड़े हादसे या बिजली के फॉल्ट होने की पूरी आशंका है। जनहित को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द मृत पेड़ो और टूटी हुई टहनियों को हटवाया जाए , ताकि कोई दुर्घटना न हो।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *