• Sat. May 16th, 2026

पेट्रोल – डीजल , दूध एवं सीएनजी गैस के मूल्य में वृद्धि एवं किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों ने फूंका पुतला

admin's avatar

Byadmin

May 16, 2026
crescent ad

 

 

चाईबासा : केन्द्र सरकार के जन विरोधी नीतियों , पेट्रोल – डीजल , दूध एवं सीएनजी गैस के मूल्य में वृद्धि एवं किल्लत के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार प०सिंहभूम जिला मुख्यालय स्थित शहीद पार्क चौक , चाईबासा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार का पुतला दहन कर जोरदार नारेबाजी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने कहा कि तेल एवं गैस संकट के कारण देशभर में आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। लगातार बढ़ती महंगाई से गरीब, मजदूर, किसान एवं मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि तथा आपूर्ति संकट के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने आरोप लगाया कि जनता ने विकास और बेहतर जीवन की उम्मीद के साथ सरकार पर भरोसा जताया था, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों ने लोगों की उम्मीदों को तोड़ा है। उन्होंने केंद्र सरकार से महंगाई पर नियंत्रण करने, पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आम जनता को राहत देने की मांग की। प्रदर्शन में कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय , महिला नेत्री जानवी कुदादा , मंजु बिरुवा , एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अनीष गोप , सेवादल मुख्य संगठन लक्ष्मण हासदा , युवा कांग्रेस जिला महासचिव गुलजार अंसारी , प्रखंड अध्यक्ष सकारी दोंगो , मो. तस्लीम अंसारी , प्रतीक कुमार , मो. फिरोज अहमद , मो.इमरान , मो. शब्बीर अहमद , चाँद खान , सुशील दास आदि शामिल थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *