• Sun. Mar 1st, 2026

पेंक नारायणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न, भाईचारे के साथ होली मनाने का आह्वान।

admin's avatar

Byadmin

Mar 1, 2026

 

 

नावाडीह तुलसी प्रसाद का रिपोर्ट

 

नावाडीह प्रखंड ऊपरघाट में आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पेंक नारायणपुर थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पेंक नारायणपुर थाना प्रभारी नीतिश कुमार ने की। बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी नीतिश कुमार ने कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का त्यौहार है। इसे सभी लोग शांति, सादगी और आपसी समन्वय के साथ मनाएं। जो लोग रंग नहीं लगाना चाहते हैं उन्हें जबरजस्ती रंग न लगाएं, अफवाहों पर ध्यान न दें।

उन्होंने कहा कि होली के दिन विशेष रूप से सावधानी बरतने की जरूरत है, खासकर बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखें और उन्हें बाइक चलाने से रोकें। साथ ही, शराब और अन्य नशीली चीजों की बिक्री पर रोक लगाना भी बहुत जरूरी है, ताकि शांति भंग न हो। सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक संदेश प्रसारित करने से बचें। प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। विशेषकर डीजे जुलूस और सार्वजनिक आयोजनों के संबंध में निर्धारित नियमों का अनुपालन अनिवार्य होगा।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पर्व के दौरान क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रहेगी और गड़बड़ी फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि शांति समिति के सदस्यों का सहयोग प्रशासन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अगर किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या शांति भंग होने की संभावना दिखे,

तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने सभी से अपील की कि होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं और प्रशासन का सहयोग करें। बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों व जनप्रतिनिधियों ने भी अपने अपने सुझाव दिए और प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। कई बुद्धिजीवियों ने कहा कि ऊपरघाट की पहचान आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता के लिए रही है। जिसे हर हाल में बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। अंत में सभी ने मिलकर होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं पारंपरिक उल्लास के साथ मनाने का संकल्प लिया। मौके पर उपप्रमुख हरिलाल महतो, बरई मुखिया विजय कुमार रवि, विधायक प्रतिनिधि खगेंद्र महतो, एसआई घनश्याम कुमार रवि, पिन्यस मुंडा, बीस सूत्री अध्यक्ष बृजलाल हंसदा, सांसद प्रतिनिधि दीपू अग्रवाल, पूर्व विधायक प्रतिनिधि टेकलाल चौधरी, भाजपा नेता मनोज कुमार महतो, जगरनाथ महतो सीपीआई नेता नुनुचंद महतो, पत्रकार भुनेश्वर महतो, बैजनाथ महतो, लालचंद महतो आदि लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *