• Fri. Apr 17th, 2026

पुलिस लाइन के समीप जर्जर रैन बसेरा को निगम ने ढाहा, लोगों को मिली राहत

admin's avatar

Byadmin

Jan 20, 2022
crescent ad

धनबाद : शहर के कई स्थानों पर दो दशक पहले बनाए गए यात्री शेड और रेन बसेरा को जर्जर हो जाने की वजह से इन दिनों नगर निगम ढाहने का अभियान चला रही है। नगर निगम का कहना है कि शहर में स्थित कई रैन बसेरा काफी जर्जर हो चुकी है, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकती है।
ऐसे में धनबाद नगर निगम आयुक्त सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर इन्हें ढाहने का कार्य जा रहा है। जिससे कि संभावित दुर्घटनाओं को टाला जा सके। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस लाइन के समीप जिला पशु अस्पताल के मुख्य द्वार पर स्थित रैन बसेरा को जेसीबी की मदद से ढाह दिया गया।
बताते चलें कि पिछले दिनों गोल्फ़ मैदान के समीप एक जर्जर रैन बसेरा को निगम ने ढाह कर हटाया था। जिसके बाद पुलिस लाइन में भी जर्जर रैन बसेरा को हटाया जा रहा है। इसके अलावा शहर में सात-आठ रैन बसेरा जर्जर अवस्था में मौजूद है।
मालूम हो कि पुलिस लाइन स्थित रैन बसेरा में सब्जी बेच रहे दुकानदारों का गोदाम बना हुआ था। उक्त स्थान पर हमेशा भीड़ का जमावड़ा लगा होता है। ऐसे में जर्जर रैन बसेरा से दुर्घटना होने की आशंका लगातार बनी हुई थी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *