• Sun. Aug 30th, 2026

पुरुलिया जिले के बाराभूम स्टेशन पर लेवल क्रॉसिंग कवर कर रहे पत्रकार का कैमरा छीना, रेलवे कर्मचारियों पर उत्पीड़न का आरोप। 

admin's avatar

Byadmin

Aug 30, 2026
crescent ad

 

 

पुरुलिया : दक्षिण पूर्वी रेलवे की आद्रा-चांडिल शाखा के बाराभूम रेलवे स्टेशन के JC-40 लेवल क्रॉसिंग पर शनिवार रात बड़ा हंगामा हो गया। रेलवे कर्मचारियों पर एक पत्रकार को परेशान करने और उसका कैमरा छीनने का गंभीर आरोप लगा है।

 

बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब 8 बजे रेलवे कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के लेवल क्रॉसिंग गेट बंद कर मरम्मत कार्य करने लगे। व्यस्त समय में 30 मिनट से अधिक समय तक गेट बंद रहने के कारण सड़क के दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई और लोग रेलवे की लापरवाही पर आक्रोश जताने लगे।

 

इसी दौरान आम जनता की परेशानी की खबर कवर करने पहुंचे *’पुरुलिया टुडे’ के पत्रकार बिस्वजीत सिंह सरदार* के साथ बदसलूकी की गई। आरोप है कि जब वे लाइव रिपोर्टिंग कर रहे थे, तभी एक रेलवे कर्मचारी ने आगे आकर उनका कैमरा छीन लिया और खबर दिखाने से रोकने की कोशिश की।

 

घटना के बाद एक और विवाद सामने आया। मौके पर मौजूद एक महिला रेलवे कर्मचारी ने वीडियो रिकॉर्डिंग पर आपत्ति जताते हुए खुद के गर्भवती होने का दावा किया। इस दावे ने रेलवे प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर और सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर रात के समय एक गर्भवती महिला कर्मचारी से भारी श्रम वाला कार्य क्यों कराया जा रहा है।

 

जनहित की सच्चाई को सामने लाने से रोकने और मीडिया को चुप कराने की इस कोशिश से क्षेत्र में तीखी बहस छिड़ गई है। सवाल उठ रहा है कि क्या रेलवे कर्मचारियों ने अपने कुप्रबंधन को छुपाने के लिए ऐसा किया?

 

फिलहाल इस पूरे मामले पर रेलवे अधिकारियों की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आई है। अब देखना होगा कि मीडिया कर्मी के साथ बदसलूकी करने वाले कर्मचारियों पर रेलवे प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *