• Mon. May 4th, 2026

पुरुलिया: जिले की सभी 9 सीटों पर भाजपा आगे, सांसद ज्योतिर्मोय बोले- ‘अब बंगाल विकास के पथ पर होगा अग्रसर’

admin's avatar

Byadmin

May 4, 2026
crescent ad

 

 

पुरुलिया : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच पुरुलिया जिले से भाजपा के लिए बड़ी खबर है। जिले की सभी 9 विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। रुझानों के बाद पूरे जिले में भगवा खेमे में जश्न का माहौल है।

 

भाजपा नेता और कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ नाच-गा रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक भगवा रंग और अबीर-गुलाल उड़ाया जा रहा है। मिठाइयां बांटी जा रही हैं।

 

पुरुलिया के सांसद और राज्य भाजपा महासचिव ज्योतिर्मोय सिंह महतो ने कशिश न्यूज़ से कहा कि यह जीत जनता की जीत है। उन्होंने कहा, “लंबे समय तक पिछड़े रहने और तुष्टिकरण की राजनीति झेलने के बाद अब पश्चिम बंगाल विकास के पथ पर अग्रसर होगा। पुरुलिया की जनता ने भ्रष्टाचार और कटमनी कल्चर को नकार दिया है।”

 

जश्न के बीच सांसद ज्योतिर्मोय सिंह महतो ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से संयम बरतने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा, “यह जीत का समय है, अहंकार का नहीं। हमें विपक्ष के कार्यकर्ताओं का भी सम्मान करना है। शांति बनाए रखें। किसी भी तरह की हिंसा या उकसावे में न आएं।”

 

दूसरी तरफ तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा पसरा है। 2016 और 2021 में जिले की 9 में से 7 सीटें TMC के पास थीं। इस बार रुझानों में सभी सीटों पर पीछे चल रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *