• Sun. Feb 15th, 2026

पुराने जर्जर मकान की दीवार गिरा,एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Antarkatha Desk's avatar

ByAntarkatha Desk

Sep 25, 2022

पुराने जर्जर मकान की दीवार गिरा,एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

 

रिपोर्ट : सूरज पासवान

 

झरिया: दुर्गा पूजा को लेकर झरिया के बाजारों में ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है। दूर दराज से लोग झरिया के मुख्य बाजार मे खरीदारी करने पोहच रहे है। लेकिन झरिया के कई पुराने इमारतें किसी बड़े हादसे को दावत देते नजर आ रहे है ताजा मामला झरिया थाना क्षेत्र के हड़िया पट्टी से प्रकाश में आया है जहाँ एक पुराने मकान की दीवार अचानक भरभराकर नीचे गिर गई । इसके मलबे में दबकर एक व्यक्ति जिसका नाम प्रदीप केसरी बताया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रविवार की रात लगभग 7:30 बजे हुआ। हड़िया पट्टी के निकट रामचंद्र चौरसिया का पुराना मकान बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार प्रदीप केसरी उस रास्ते से होकर गुजर रहा था, उसी दौरान उक्त जर्जर मकान की दीवार अचानक ढह गयी और मलबे में दब गया.मलबे में दबने से गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से उसे तुरंत निकाला गया और झरिया लाइफ लाइन अस्पताल ले जाया गया, स्थिती गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *