• Sun. Apr 12th, 2026

पुण्यतिथि पर याद किए गए अशोक कुमार जैन

admin's avatar

Byadmin

Apr 12, 2026
crescent ad

 

चाईबासा : कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष तथा शैक्षणिक, सामाजिक सहित अन्य संस्थाओं में अग्रणी भूमिका निभाने वाले अशोक कुमार जैन की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी गई ।

कांग्रेस भवन,चाईबासा में कांग्रेसियों ने उनकी तस्वीर पर माल्यापर्ण कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि प०सिंहभूम जिला में शैक्षणिक संस्थान निर्माण सहित खेलकूद एवं सामाजिक क्षेत्र में उनकी जनसेवा की भावना अनुकरणीय है,

जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने अपने अनुभव एवं संगठन कौशल से कांग्रेस को मजबूत कर संगठन को आगे बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

मौके पर कांग्रेस जिला सचिव जगदीश सुंडी , प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां , सुरसेन टोपनो , नन्द गोपाल दास , जुम्बल सुंडी , बिक्रम बिरुली , संतोष सिन्हा , महाबीर प्रसाद , मो. शाहिद , परशुराम पान , गणेश प्रजापति , पातर हेस्सा , राहुल पान , प्रताप पुरती , सुशील दास आदि मौजूद थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *