• Sat. Sep 19th, 2026

पीपल पेड़ के नीचे स्थापित हुई शनिदेव की प्रतिमा

admin's avatar

Byadmin

Sep 19, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला। सरायकेला के सरगीडीह वार्ड नंबर 4 में शनिवार को पीपल पेड़ के नीचे भगवान शनिदेव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। प्रतिमा का उद्घाटन सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने फीता काटकर किया।

बताया गया कि सुरेश प्रसाद साह (वृंदा), वर्तमान निवासी आरा (बिहार), का पैतृक संबंध सरायकेला के सरगीडीह से है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1967 में बाल्यावस्था में उन्होंने यहां पीपल का एक छोटा पौधा लगाया था, जो आज विशाल वृक्ष का रूप ले चुका है। सुरेश प्रसाद साह ने कक्षा एक से नौवीं तक की शिक्षा सरायकेला में ही प्राप्त की थी। उनके पिता शिक्षा विभाग में कार्यरत थे और स्थानांतरण के बाद पूरा परिवार पटना चला गया।

शिक्षा विभाग में क्लर्क के पद पर कार्य करते हुए आरा से सेवानिवृत्त होने के बाद सुरेश प्रसाद साह को अपने लगाए पीपल के पेड़ को देखने की इच्छा हुई। सरायकेला लौटने पर विशाल पेड़ को देखकर वे काफी उत्साहित हुए और पेड़ के नीचे चबूतरा बनाकर भगवान शनिदेव की प्रतिमा स्थापित करने का संकल्प लिया।

इसी क्रम में शनिवार को पूरा परिवार सत्यनारायण भगवान की कथा एवं शनिदेव की पूजा-अर्चना कर विधि-विधान से पूजा-पाठ किया गया।

चबूतरा निर्माण में वार्ड पार्षद सुषमा तियू सहित स्थानीय ग्रामीणों का भी सहयोग रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *