• Fri. Feb 20th, 2026

पीड़ित परिवार से मिले डीसी-एसपी, हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन

admin's avatar

Byadmin

Feb 19, 2026

 

 

चाईबासा : गुरुवार को पश्चिमी सिंहभूम के जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित रेनू ने प्रखंड हाटगम्हरिया के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत कलईया गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान दोनों वरीय अधिकारियों ने पारिवारिक सदस्यों से घटना की जानकारी ली तथा घायल व्यक्ति के स्वास्थ्य की स्थिति के संबंध में विस्तृत चर्चा की। अधिकारियों ने परिवार को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन हर परिस्थिति में उनके सहयोग के लिए तत्पर है।

इस अवसर पर अधिकारियों ने परिवार को उपलब्ध कराई जाने वाली सरकारी सुविधाओं जैसे राशन कार्ड, पेंशन एवं बच्चों का आंगनबाड़ी केंद्र में नामांकन आदि की स्थिति की जानकारी ली। संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि परिवार को सरकार द्वारा प्रदत्त सभी योजनाओं से तत्काल जोड़ा जाए। साथ ही गांव में पीड़ित परिवार को समुचित सुरक्षा प्रदान करने हेतु आवश्यक एवं उचित दिशा-निर्देश भी दिए गए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *