• Fri. Jul 31st, 2026

पीएम श्री विद्यालय में प्रबंधन समिति का गठन, तारणी फिर अध्यक्ष

admin's avatar

Byadmin

Jul 31, 2026
crescent ad

 

 

पंकज ठाकुर

 

बड़कागांव। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार पीएम श्री मध्य विद्यालय बड़कागांव में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया। सर्वसम्मति से 24 सदस्यीय समिति का गठन हुआ, जिसमें तारणी प्रसाद लगातार दूसरी बार अध्यक्ष तथा पुनिया देवी उपाध्यक्ष निर्विरोध चुनी गईं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया सह सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार ने की। इस दौरान अतिथियों ने नवगठित समिति से शिक्षकों के साथ समन्वय बनाकर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

मौके पर प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, मुखिया मो. तकरीमुल्लाह, पंसस रितेश ठाकुर, पर्यवेक्षक मो. मेराज, शिक्षकगण, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *