

औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

नबीनगर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम छोटकी पाढ़ी निवासी भोजपुरी के सुप्रसिद्ध गायक धर्मेन्द्र धड़कन का जन्मदिन पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पी.पी. प्रोडक्शन हाउस स्टूडियो, हरिहरगंज अररुवा मोड़ में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां संगीत जगत और पत्रकारिता से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अगुवाई स्टूडियो के

डायरेक्टर रोहित जी ने की, जबकि पी.पी. प्रोडक्शन हाउस के प्रोपराइटर पंकज विश्वकर्मा ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्टूडियो परिसर में केक काटकर सिंगर धर्मेन्द्र धड़कन का जन्मदिन मनाया गया, वहीं उपस्थित लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।इस खास मौके पर धर्मेन्द्र धड़कन के
पिता श्री बैजनाथ ठाकुर एवं माता श्रीमती लालामुनि देवी भी उपस्थित रहीं। परिवार की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भी भावुक व यादगार बना दिया। कार्यक्रम में भोजपुरी संगीत जगत के चर्चित कलाकारों में सिंगर राहुल गुलज़ार, सिंगर आकाश अजनबी सहित अन्य कलाकारों ने शिरकत की। वहीं वरिष्ठ पत्रकारों में राघो जी एवं अविनाश कुमार की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई।इसके अलावा कजरा सिंह, पप्पू जी, अरविन्द सिंह (मामा जी),
रवि सुगम जी, छोटू सिंह सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि धर्मेन्द्र धड़कन ने अपनी मेहनत और सुरों के दम पर भोजपुरी संगीत जगत में अलग पहचान बनाई है। उनकी गायकी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और आने वाले समय में वे और भी ऊंचाइयों को छुएंगे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक बधाई, शुभकामनाओं और संगीत से जुड़ी चर्चाओं के साथ हुआ। आयोजन का माहौल उत्साहपूर्ण और पारिवारिक रहा, जिसने जन्मदिन समारोह को यादगार बना दिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
