
पंकज ठाकुर

*बड़कागांव*। प्रखंड मुख्यालय से महज 7 किलोमीटर दूर नयाटांड़ पंचायत के पिपराडीह गांव मुख्य सड़क पर नाली नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को घोर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। घरों से शौचालय का गंदा पानी सड़क पर उतर जा रहा है

और कई घरों मैं पानी घुस रहा है। जिसके कारण लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नयाटांड़ पंचायत के मुखिया मुखिया लीलावती देवी , पंचायत समिति सदस्य प्रभु राम, सांढ पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि भीखन महतो, प्रतिनिधि अजीत कुमार ने कहा कि हम लोगों ने जिला प्रशासन को आवेदन दिया था।
जिस पर ग्रामीण विशेष प्रमंडल के द्वारा ग्राम पिपराडीह गांव लिटिल फ्लावर स्कूल से जगदीश प्रजापति के घर तक 300 मी नाली निर्माण, साँड़ पंचायत ग्राम होराम से शिवाडीह मुख्य पथ से गढाधारी होते हुए पूरन महतो के घर तक पीसीसी गढ़वाल निर्माण एवं बड़कागांव टंडवा मुख्य पथ है से खेरवा टील्हा तक पीसीसी गढ़वाल एवं नाली निर्माण के लिए एस्टीमेट भी बनाया गया, परंतु अब तक कार्य धरातल पर नहीं उतर पाया है।
जिसके कारण ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। पिपराडीह के ग्रामीणों ने कहा कि जन समस्या का हल नहीं हुआ तो हम लोग सड़क जाम करने को बाध्य होंगे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
