• Sun. Apr 5th, 2026

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का झरिया नगर में हुआ शुभारंभ

admin's avatar

Byadmin

Apr 5, 2026
crescent ad

 

झरिया:

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत झरिया नगर प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ झरिया विधायक श्रीमती रागिनी सिंह के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झरिया विधायक श्रीमती रागिनी सिंह ने कहा कि जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी का इतिहास राष्ट्रवाद से जुड़ा रहा है। इसी विचारधारा और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के कारण आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी और लोकप्रिय पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के पीछे असंख्य कार्यकर्ताओं का अमूल्य योगदान रहा है, जिसे सदैव याद रखा जाएगा।

 

उन्होंने आगे कहा कि इस प्रशिक्षण अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, विचारधारा एवं कार्यप्रणाली की जानकारी मिलेगी, जिससे पार्टी की लोकप्रियता निरंतर बढ़ती रहे—इसी कामना के साथ उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हरीश जोशी, राज कुमार अग्रवाल, श्रवण राय, विष्णु त्रिपाठी, अवधेश साव, अरुण साव, स्वरूप भट्टाचार्य सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *