• Wed. Feb 11th, 2026

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

admin's avatar

Byadmin

Feb 11, 2026

 

सरायकेला : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के नारायण प्राइवेट आईटीआई लुपुंगडीह परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई।

 

संस्थान के संस्थापक सह भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. जटाशंकर पांडे ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को संबोधित करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, व्यक्तित्व और विचारधारा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महान राष्ट्रवादी चिंतक, कुशल संगठनकर्ता और भारतीय जनसंघ के प्रमुख स्तंभ थे।

 

डॉ. पांडे ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का जीवन सादगी, सेवा, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक था। उन्होंने अंत्योदय की अवधारणा के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास की बात कही। इस अवसर पर उपस्थित सभी ने एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर संस्थान के सभी शिक्षकगण, एडवोकेट निखिल कुमार, शांति राम महतो, प्रकाश महतो, देवाशीष मंडल, शुभम साहू, पवन महतो, संजीत महतो, शशिभूषण महतो, गौरव महतो, कृष्णा पद महतो, शिशुमती दास, निमाई मंडल,कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *